चमोली जिले के गोपेश्वर में घिंघराण सड़क पर बोलेरो वाहन में टक्कर होने से बड़ी दुर्घटना हुई जिसमेंदो सवारियों की मौत हो गई है, तीन घायल होने की खबर है बीते दिन रविवार को देर रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में पांच लोग सवार बताए हैं और जिनके नाम हैं रोहित पुत्र पान सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई।अन्य चार घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त एक गंभीर घायल संतोष पुत्र विजय सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बोलेरो वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त, दो सवारियों की मौत

