आफताब का नार्को टेस्ट पूरा,ऑब्जर्वेशन में गया

नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कंप्लीट किया गया है। कड़ी सुरक्षा में पुलिस आफताब को अस्पताल लेकर पहुंची थी। अब यहां से वापस तिहाड़ के लिए ले जाएगी पुलिस। आफताब ने महिला को श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में दी थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए थे। सिर व धड़ को करीब छह माह तक फ्रिज में रखे थे, इन्हें 18 अक्तूबर को छतरपुर के जंगल में फेंका गया था। पुलिस को अभी तक सिर व धड़ नहीं मिला है। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने महिला दोस्त से डेट किया था। दिल्ली पुलिस पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल से तिहाड़ी जेल लेकर जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *