World AIDS Day: 625 एचआईवी पॉजिटिव,वर्तमान में 33 संक्रमित 

हरिद्वार: आज विश्व एड्स दिवस पर मुख्य उद्देश्य है इस गंभीर बीमारी से  प्रति लोगों को बचने के लिए जागरूक किया जाए। जागरूकता के बाद भी हरिद्वार में 16 साल में 625 एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 80 मरीज इसी साल पॉज़िटिव निकले हैं। हरिद्वार में 33 एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं।

आपको बतादें कि जिला और महिला अस्पताल में पीड़ितों की काउंसलिंग और रुड़की में एआरटी सेंटर में दवाएं वितरित हो रही है।  सही खानपान से एचआईवी संक्रमितों को सही कर सकता है। सीएमओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रैल 2022 से 30 नवंबर तक 4759 एड्स आशांकितों की जांच की गई है।

80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 60 लोगों को एंटी रेट्रो थेरेपी करवाई गई है। नवंबर 2006 से 30 नवंबर 2022 तक 16 वर्षों में 78338 टेस्ट हुए हैं। इनमें से 625 पीड़ितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. खगेंद्र कुमार के मुताबिक एचआईवी संक्रमितों के लिए एंटी रेट्रो थेरेपी की सुविधा एआरटी केंद्र उपजिला चिकित्सालय रुड़की में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *