LAC पर ड्रैगन के नापाक इरादे आए सामने,भारत के खिलाफ साजिश 

वाशिंगटन : अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दुनिया के सामने चीन के नापाक इरादों का खुलासा किया है। कृष्णमूर्ति ने बीते दिन बुधवार को कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक नई चौकी संबंधी खबर बीजिंग की बढ़ती क्षेत्रीय आक्रामकता बड़ा चिन्ताका विषय है, जो अमेरिका द्वारा भारत और अन्य सुरक्षा साझेदारों के साथ संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता को दोहराता है। ‘पॉलिटिको’ ने भी बुधवार को दावा किया था कि चीन ने भारत के साथ अपनी विवादित सीमा के पास एक सैन्य चौकी बनाई है।

सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ‘चाइना पावर प्रोजेक्ट’ द्वारा प्राप्त और नैटसेक डेली के साथ साझा की गई तस्वीरें दिखाती हैं कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पैंगोंग त्सो में सैनिकों को रखने के लिए एक मुख्यालय और गैरीसन का निर्माण हुआ है। राजा कृष्णमूर्ति ने ये भी कहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने पुराने ढर्रे पर ही बनी हुई है। देश में अब भी  घरेलू दमन, उइगर मुस्लिमों से क्रूर उत्पीड़न और ऑनलाइन गलत सूचना के प्रयासों में बढ़ोतरी है। इसलिए भारत से ताइवान जलडमरूमध्य तक इसके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सैन्य आक्रमण के संकेत भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *