Student Union : अंकित ने अध्यक्ष पद पर लगाई हैट्रिक, मुकुल बने सचिव

आज गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर के छात्रसंघ चुनाव के मतदान हुए जिसके बाद मतगड़ना भी आज हुई और देर शाम इसके परिणाम भी घोषित हो गए हैं जिनमे एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर अंकित नौटियाल ने जीत हासिल की है और सचिव पद पर एनएसयूआई के ही मुकुल कुमार पंवार और विवि प्रतिनिधि पद पर अमन कुमार को जीत मिली है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आयुष रावत निर्विरोध चुने गए हैं। 

आज गुरूवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में मतदान हुआ और दोपहर दो बजे बाद गणना शुरू की गई जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेश डंगवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूूआई के अंकित नौटियाल को 306 मत, निर्दलीय अमन नयाल को 279, अभाविप के अभिषेक जुगरान को 231 मत मिले। 4 नोटा व 4 मत अवैध पाए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *