फिरोजाबाद : कोरोना के साथ साथ यूपी के फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू ने अपनी क्रूरता दिखानी शुरू करदी है। जिसके चलते हालात बद्द्तर होते जा रहे हैं। बीते दिन रात तक की मिली ख़बरों के अनुसार करीब 45 बच्चो की मौत का आंकड़ा सामने आया था लेकिन आज मिली खबरों के मुताबिक़ ये आंकड़ा बढ़कर अब करीब 60 मरीजों की मौत पर पहुँच चुका है। जिनमें करीब 45 बच्चे भी शामिल हैं। फिरोजाबाद में बढ़ रहे इस खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। शासन ने बुधवार को फिरोजाबाद की सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को हटा कर उन्हें अलीगढ़ के जिला अस्पताल भेज दिया है।
उनके स्थान पर हापुड़ के एसीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी को फिरोजाबाद का नया सीएमओ बना दिया है। डेंगू और वायरल बुखार जनपद में मासूम बच्चों पर हमला कर रहा है। अब तक जिले में मौत का आंकड़ा 60 पर पहुंच गया है। इनमें से करीब 45 बच्चे जान गवा चुके हैं। देहात क्षेत्रों में वायरल बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। देहात में कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में 185 बच्चे भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देख संसाधन जुटाना शुरू कर दिए हैं। कानपुर और आगरा से मेडिकल कॉलेज में बाल रोग चिकित्सक बुलाए गए हैं। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक वेट करके लाइनों में लगे हैं। इतनी मौत होने के बाद यहाँ लोग दहशत में हैं।
मानव संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से जूनियर रेंजीडेंट की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद के सीएमएस डॉ. आलोक कुमार को भी सौ शैया अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। कैम्प लगाकर जरूरी सामग्री भी वितरित की जा रहीं हैं।

