मनोरंजन जगत से दुखद खबर,एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का हुआ निधन

टेलीविजन जगत से अचानक दुखद खबर मिल रही है,टीवी कलाकार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आकस्मिक देहांत हो गया है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिम में सिद्धांत का निधन वर्कआउट करते समय हुआ है। अभिनेता महज 46 साल के थे और इंडस्ट्री में अच्छे मुकाम पर थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का यूं अचानक जाना टीवी जगत के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। यह लंबे समय से इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और कई कलाकारों के साथ उनका व्यवहार काफी सौम्य सौम्य अच्छा था। 
सिद्धांत जब सुबह वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने सिद्धांत का करीबन 45 मिनट तक इलाज किया और उन्हें बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *