संजय राउत को बड़ी राहत,मिली जमानत

मुंबई : आज बुधवार को शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत को कोर्ट से राहत हुई है जिसमें आज राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत देदी । राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद हैं। 


बीती 1 अगस्त को हुए थे गिरफ्तार-
राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 अगस्त को मुंबई में पात्रा ‘चॉल’ के से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही हैं। ईडी की जांच उपनगरीय गोरेगांव में चॉल या घरों के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और कथित रूप से उनकी पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *