उद्धव ठाकरे पर लटकी कोर्ट की तलवार,अब होगी सुनवाई 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तलवार लटकी है। बॉम्बे हाईकोर्ट आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके विरुद्ध सुनवाई की मांग मान ली गयी है। आगामी आठ दिसंबर को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के अलावा उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी इसमें शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने तीनों के खिलाफ सीबीआई और ईडी जांच की मांग है। 

जानिए मामला – 
मुंबई निवासी गौरी भिडे की याचिका में उद्धव ठाकरे पर इलज़ाम है,शिवसेना सुप्रीमो, उनके बेटे आदित्य और रश्मि ने अपनी आय के आधिकारिक स्रोत के रूप में कभी भी किसी विशेष सेवा, पेशे और व्यवसाय का खुलासा नहीं किया और फिर भी उनके पास मुंबई, रायगढ़ जिले में संपत्ति है जो अरबों में हो सकती है। ठाकरे ने अवैध रूप से धन इकठ्ठा किया। केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा उनके सहयोगियों पर छापे से यह स्पष्ट हो जाता है कि कहीं न कहीं उनके पास आय से अधिक संपत्ति का मामला बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *