देहरादून : जहां मंगलवार रात उत्तरी भारत में भूकंप ने सभी को हिला दिया वहीँ उत्तराखंड में रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके लगे। जिसनें सभी को दहशत में डाल दिया। रात में जग रहे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए थे। समाचार के मुताबिक़,भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरा केंद्र पिढ़ोरागढ़ रहा। इस बार इसकी तीव्रता 4.3 रही। मंगलवार देर रात आए भूकंप ने लोगों को डरा दिया है और उनके घर में लगे पंखे हिलने लगे। जो लोग रात में जग रहे थे, दफ्तरों में काम कर रहे थे वह दहशत में बाहर निकल आए।
प्रदेश में 4 घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप

