लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चंदौसी रेलवे स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में हत्या के बाद जिस युवती का शव मिला था, उसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। जिसके बाद मामल में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। मामले में बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि बरेली में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करने वाली अलीगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती का शव बीती 29 जून को बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में मिला था। शव को चंदौसी स्टेशन पर उतारा गया था। युवती के गले पर निशान पाए गए और नाक से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि के बाद चंदौसी जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में अब पोस्टमार्टम के दौरान बनाई गई स्लाइड की जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद एफआईआर में रेप की धारा और जोड़ दी गई है। साथ ही जीआरपी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अपराध में शामिल बरेली जीआरपी के सिपाही नीरज कुमार को निलम्बित कर दिया गया है।
चंदौसी ट्रेन हत्या मामला:हत्या से पहले रेप की पुष्टि, चारों आरोपी गिरफ़्तार

