प्रदेश में भाजपा ने 19 जिलाध्यक्षों को दी ज़िम्मेद्दारी,देखें लिस्ट

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के 19 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी हो गई है जिसमें देहरादून महानगर में पूर्व भाजपा नेता स्व. उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल और देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह पर पार्टी ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नए जिलों और जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया है ।

काफी समय से संगठन में इन पदों पर नामों के चयन का इंतजार बना हुआ था। भारतीय जनता पार्टी में इसे भविष्य के निकाय चुनाव और फिर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की तरह माना जा रहा है। 

भाजपा ने पांच नए संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष भी बनाए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगस्त में पांच नए संगठनात्मक जिलों को बनाने की बात कही थी। इसमें रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत हैं। रविवार को जो सूची जारी की गई, उसमें इन जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। अब इनकी जिला कार्यकारिणी भी तैयार होगी।

ऋषिकेश रविंद्र राणा
हरिद्वारसंदीप गोयल
रुड़कीशोभाराम प्रजापति
पौड़ीसुषमा रावत 
कोटद्वारविरेंद्र सिंह रावत 
पिथौरागढ़ गिरीश जोशी 
बागेश्वरइंद्र सिंह फर्सवाण
रानीखेतलीला बिष्ट 
अल्मोड़ारमेश बहुगुणा 
चंपावतनिर्मल मेहरा
नैनीतालप्रताप बिष्ट 
काशीपुर गुंजन सुखीजा 
ऊधमसिंह नगरकमल जिंदल 
उत्तरकाशीसतेंद्र राणा
टिहरी राजेश नौटियाल
चमोलीरमेश मैखुरी
रुद्रप्रयागमहावीर पंवार
देहरादून ग्रामीणमीता सिंह
देहरादून महानगरसिद्धार्थ अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *