राज्य में कोरोना से हर दिन कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी से जूझते हुए पिछले 24 घंटों में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया है, इनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें से 6 मरीजों ने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में आखरी सांस ली। बताया जा रहा है कि अस्पताल में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक 3 साल का बच्चा भी है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भी 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। साथ ही एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर से भी एक मरीज के निधन की जानकारी मिली है। वहीं कोरोना मामले राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं। आज 684 नए कोरोना मरीज़ सामने आए हैं जिनमें अल्मोड़ा जिले के 114, बागेश्वर के 3, चमोली के 17, चंपावत के 5, देहरादून के 161, हरिद्वार के 80, नैनीताल के 58, पौड़ी के 32, पिथौरागढ़ के 27, रुद्रप्रयाग के 14, उधमसिंह नगर के 131 तथा उत्तरकाशी जनपद के 42 मरीज शामिल हैं।

