हरिद्वार गाडोवाली में अचानक तेजी से खेतों से हाथियों का झुंड गुजरा। यह देख लोगों ने शोर मचाया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह को कोई नुकसान हाथियों ने नहीं पहुंचाया है। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला रुका नहीं है। इससे पहले भी एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया था। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई थी। गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई थी। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दिए थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल हो गया था, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हाथियों को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जैसे ही हाथी आबादी में आते हैं, टीम द्वारा उन्हें फिर से जंगल में खदेड़ा जाता है। शिव विहार कॉलोनी में गली में हाथी आधे घंटे तक घूमते रहे। यहां अक्सर हाथी आते रहते हैं। लोगाें को हाथियों से खतरा बना रहता है।
Related Posts
सड़कों पर घूमते आवारा पशु दे रहे दुर्घटनाओं को न्यौता
शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे पशु दुर्घटना को आमंत्रित कर रहें है। बीते कुछ समय से ऐसे पशुओं…
नैनीताल पुलिस ने शुरू की क्यूआर स्कैनर सुविधा,डीआईजी नीलेश आनंद ने किया शुभारम्भ
नैनीताल : नैनीताल पुलिस को क्यूआर स्कैनर के रूप में एक प्रक्रिया शुरू की है। जिसके ज़रिये वाहन मालिक के…
सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदे विधायक : हरीश रावत
गौरतलब है कि बीते कई दिन से महाराष्ट्र में राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है, जिसमें विधायकों के बागी होने के मामले में…

