लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही लगातार गिरावट के मद्देनज़र कल बुधवार एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी स्कूल रीओपन हो रहे हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक में स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्योंकि बच्चो की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।
स्कूल/कॉलेजों में अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्र-छात्राओं को देय छात्रवृत्ति का भुगतान समयबद्ध ढंग से हो। यह छात्रवृत्ति छात्रों के लिए बहुत ज़रूरी है। इसके भुगतान में विलंब न हो। छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए।
गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में बाढ़/अतिवृष्टि की समस्या है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियां उफान पर हैं। जल शक्ति मंत्री आज ही इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करें। प्रभावित लोगों को तत्काल राशन आदि उपलब्ध कराया जाए। राहत कार्य पूरी तत्परता के साथ किया जाए।
कल टीम 9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है सावधानी की ज़रुरत है। यूपी में रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को पूरी तरह सख्ती से पालन करना होगा। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं। लोग बिना किसी आपातकाल काम के बिना सडकों पर दिखाई न दें।
खबर है की यूपी फिरोजाबाद में बच्चों के साथ-साथ युवा भी बीमार होने लगे हैं। सभी के बेहतर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा रही है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाना उचित होगा। जनपद एटा और बरेली में अराजक तत्वों द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर अवैध वसूली करने और मारपीट करने की घटना सामने आई है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की साख को खराब करने की साजिश है।

