हिंदी फिल्म निर्माता कंपनी और ईरॉस इंटरनेशनल की हॉलीवुड कंपनी एसटीएक्स के साथ हुई पार्टनरशिप के चलते अब नए ब्रांड एसटीएक्स फिल्म्स के अंतर्गत रोशनी दुनिया भर में इसके प्रचार का भार हीरोइन दीपिका पादुकोण ने अपने कन्धों पर लिया है। दीपिका इस कंपनी की एक पूरब और पश्चिम की संस्कृतियों के समागम से कॉमेडी फिल्म में काम करेंगीं। दीपिका ने इससे पहले विन डीजल के साथ हॉलीवुड में अपनी आखिरी फिल्म कोई साढ़े चार साल पहले ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में काम किया था।
एसटीएक्स फिल्म्स के साथ बनने जा रही दीपिका की फिल्म की वह को प्रोड्यूसर होने के नाते इन्हें पार्टनर होने का भी फायदा होगा। एसटीएक्स फिल्म्स के साथ बनने जा रही दीपिका की इस फिल्म को भले उनकी हॉलीवुड में वापसी कहा जा रहा हो, लेकिन तकनीकी रूप से ये कंपनी मुंबई की ही फिल्म कंपनी इरॉस इंटरनेशनल का विस्तार है। एसटीएक्स फिल्म्स की इस बारे में दीपिका की प्रोडक्शन कंपनी से काफी टाइम से चर्चा चल रही थी। दोनों कंपनियों के बीच इस बारे में अब बात पक्की हो गई है। दीपिका ने पिछले साल फिल्म ‘छपाक’ से फिल्म निर्माण में कदम रखा था। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दीपिका के जेएनयू में धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचने के चलते फिल्म का सामूहिक बहिष्कार के एलान भी किया गया था।
दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स —
दीपिका इस हॉलीवुड फिल्म के अलावा अयान मुखर्जी की सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ बन रही फिल्म की शूटिंग कर चुकी हैं। अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ की शूटिंग भी वह पूरी कर चुकी है। शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए जल्द ही वह विदेश जानी वाली हैं। इन फिल्मों के अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘इंटर्न’ का रीमेक अमिताभ बच्चन के साथ करने वाली हैं और उनकी एक फिल्म साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ भी प्रस्तावित है।

