प्रदेश में जनगणना कबसे ?,पहली बार नए अंदाज़ में करने की तैयारी

उत्तराखंड में जनगणना आगामी साल जनवरी माह में होगी। जनगणना 2021 की शुरुआत अप्रैल 2020 से होना तय हुआ था लेकिन  कोविड महामारी की वजह से नहीं हुई थी। अब भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ से दोबारा तैयारी शुरू हो चुकी है। पहले देशभर में जनगणना दो चरणों में की जानी थी और अब पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी लेकिन मार्च 2020 में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना स्थगित हुई थी।

फिर पिछले साल महारजिस्ट्रार कार्यालय ने दुसरी बार जनगणना के लिए फ्रीजिंग की डेट 31 दिसंबर 2021 तय की थी, लेकिन इस साल भी जनगणना शुरू नहीं हो पाई। अब नए सिरे से तैयारी शुरू हो गई है।जनगणना इस बार डिजिटल भी होगी। इसके तहत मोबाइल ऐप के जरिये जनगणना में हिस्सा लिया जाएगा। पहली बार यह डिजिटल मोड में भी कराई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *