देहरादून : हाथियों के झुण्ड अधिकतर अब सड़कों पर आ जाना जैसे आम सा होता जा रहा है। आज कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच सुबह अचानक हाथी आ धमका। इससे वहां राहगीहों में अफरा-तफरी मची और हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए। हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ा।
हाईवे पर आ धमका हाथी, मची अफरा-तफरी

