भारत का मुकाबला नीदरलैंड से,टॉस कुछ ही देर में 

 आज गुरूवार को भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है। सिडनी में आज उसका मैच नीदरलैंड के साथ है। दोनों टीमें पहली बार टी20 में आमने-सामने हैं। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बढ़ जाएगी। उधर,नीदरलैंड लगातार दूसरी हार से बचना चाहेगा। पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हार दी थी। टी20 वर्ल्ड कप का 22वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच हुआ था उसके बाद सिडनी में ग्रुप-2 के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 104 रनों से बड़ी जीत हासिल की। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में 101 रनों पर आउट हो गई थी। प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के बाहर जमा हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *