IND vs PAK : पाकिस्तान पर इंडिया की शानदार जीत,कुछ ऐसे पल जहाँ लोगों ने थामा दिल 

एशिया कप 2022 में भारत ने जीत हासिल की।  टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हार दी। इस रोमांचक मैच में कई ऐसे पल भी सामने थे जहां लोगों ने अपना दिल थाम लिया। मैच आखिरी ओवर तक चला और दो गेंद रहते भारत ने जीत पाई। एशिया कप में टीम इंडिया की यह पाकिस्तान पर कुल नौवीं जीत और लगातार चौथी जीत रही। भारतीय टीम ने पाकिस्तान से 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।  मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एकदूसरे से काफी बार मुलाकात की। इसकी काफी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, रविवार के मैच से पहले एक तस्वीर ऐसी है, जिसको लेकर काफी बातचीत हो रही है। कोहली ने इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम से भी मुलाकात भी की थी। दोनों ने काफी हंसी-मजाक भी किया और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। 
टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 43 रन जीते, लेकिन उन्होंने इसके लिए 43 गेंद लिए। रिजवान को भारतीय गेंदबाजों ने एक खास रणनीति के तहत गेंदबाजी की और शॉर्ट बॉल फेंकी।  टी-20 में पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान के सभी बल्लेबाजों को भारतीय तेज गेंदबाजों ने आउट किया। भुवनेश्वन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।  मैच को देखने के लिए राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा दिखाई दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *