IND vs ENG: लंच के बाद फिर शुरू हुआ का मैच, यशस्वी ने मारा अर्धशतक

विशाखापट्नम : आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है। भारतीय टीम फिलहाल 0-1 से पीछे है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली थी।इस मैच में भारत सीरीज में वापसी करने की कोशिश होगी। दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जाना है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।लांच होने के बाद खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के ऊपर है। यशस्वी और श्रेयस क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले जाने का प्रयास होगा।  रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेब्यूटेंट शोएब बशीर ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। फिर यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। भारत को 40 के स्कोर पर पहला झटका लगा। डेब्यू करने वाले शोएब बशीर ने रोहित शर्मा को ओली पोप के हाथों कैच कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *