आज बुधवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस वार्ता करके केंद्र सरकार से अपील की थी कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। जिस पर भाजपा का पलटवार आया है जिसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बोले है कि “अरविंद केजरीवाल हिंदुत्व कार्ड ना खेलें। उन्हें भक्त बनने की कोई जरूरत नहीं है। वह सिर्फ वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल को दू टूक सुनाया है।
संबित पात्रा ने ये भी कहा कि दिवाली मनाने पर जेल में डालने की धमकी देने वाले व्यक्ति आज किस प्रकार यू-टर्न ले रहे हैं, यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जो केजरीवाल ये कह रहे थे कि अगर गलती से भी आपने दिवाली मनाई तो आपको जेल में डाल दिया जाएगा, आज वो अचानक लक्ष्मी जी और गणेश जी के बारे में बोल रहे हैं, यह सब चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने भी कसा तंज –कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर वह पाकिस्तान जाता है तो वह यह भी कह सकता है कि मैं पाकिस्तानी हूं, इसलिए मुझे वोट दें।

