मेलबर्न : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के आज के बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में अपनी हार का बदला ले लिया है। विराट कोहली ने 82 रनों की पारी खेली और वह नॉटआउट रहे। हार्दिक पांड्या ने भी कोहली का साथ देते हुए 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। और जीत में अपना योगदान दिया। विराट की पारी की बात करें तो उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर आर.आश्विन ने विजयी रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इससे पहले अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया।
अर्शदीप ने 4ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिये। उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को ज़ीरो और मोहम्मद रिजवान को 4 रन पर आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। इसके बाद पंड्या ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए । वहीं पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए। स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल कुछ ख़ास नहीं कर पाए,लेकिन पंड्या ने चार ओवर डाले,और 3 विकेट झटके। और पाकिस्तान की तरफ़ से बल्लेबाज़ शान मसूद ने 42 गेंद में 52 रन बनाए।

