Asia Cup 2022 : अफगान फैंस और पाकिस्तानियों के बीच मारपीट,वीडियो जारी 

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच के बाद जमकर हंगामा हुआ, जिससे सभी क्रिकेट फैंस बेहद नाराज़गी में हैं। इस मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया और रोमांचक जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों टीमों के फैंस स्टेडियम में आपस में ही भिड़ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसे देख सभी हैरान है
 अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल लीं और पाकिस्तानी फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। स्टेडियम के बाहर भी पाकिस्तानी फैंस के मारपीट हुई। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं और अब शारजाह पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की गई है। इस मैच में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 131 रन बनाकर चार गेंद रहते मुकाबला जीत लिया। 

बल्ला तान दिया –पाकिस्तान के आसिफ अली ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारा, लेकिन अगली दृगेंद पर आउट हो गए। इसके बाद फरीद ने उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया और कुछ शब्द भी कहे। मामला इतना बढ़ गया की आसिफ ने फरीद को मारने के लिए बल्ला तान लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *