माफिया अतीक अहमद की आज कोर्ट में पेशी 

लखनऊ : आज गुरूवार को माफिया अतीक अहमद विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में कोर्ट की पेशी होगी। जहां उसपर आज आरोप तय किए जाएंगे। बीती रात लखनऊ लाया गया है। वह गुजरात के साबरमती जेल में बंद था। राजू पाल बसपा विधायक थे जिनकी प्रयागराज में हत्या हुई थी। मामले की पेशी सीबीआई एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट में की जाएगी। इसके पहले शनिवार को माफिया की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई अतीक की गोमतीनगर के विजयंत खंड में 3500 वर्ग फीट की चार करोड़ की आवासीय और बीबीडी के भैसौरा स्थित 30 करोड़ की दो प्रॉपर्टी पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *