देहरादून वासियों को मिली सौगात,होगा कुछ ख़ास मनोरंजन 

देहरादून : प्रदेश में शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का होगा उदघाटन। इसी के साथ पार्क का तोहफा जनता को मिला है। दो दिन पूर्व बुधवार देर शाम मंत्री डॉ अग्रवाल राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क गए और पार्क में लाइट एंड साउंड शो के रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।

इस दौरान मां गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने तक की कहानी दिखाई गई। साथ ही उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग दिखाया गया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने बताया कि करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है, प्रतिदिन शाम को दो शो लाइट एंड साउंड के दिखाए जाएंगे। डॉ अग्रवाल ने पार्क में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोकस लाइट को बढ़ाने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *