प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता में हुआ था। उसके बाद उनके पैतृक गांव सैफ़ई में 11 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 17 अक्टूबर को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद अखिलेश यादव आज परिवार के साथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं, जहां वे संगम में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करेंगे।
समाजवादी पार्टी की तरफ़ से जानकारी दी गई है कि संगम में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आज सुबह 11:40 बजे अखिलेश यादव अपने परिवार सहित अस्थि कलश लेकर प्रयागराज पहुंच जाएंगे। जहां वे विधि-विधान से मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।
आज प्रयागराज में होंगी मुलायम की अस्थियां विसर्जित,पहुंचे अखिलेश

