देश भर में दिवाली के त्यौहार को लेकर धूम मची हुई है। कोरोना के कारण पिछले दो सालों से त्योहारों की रौनक में कमी आई थी, लेकिन इस साल पहले की तरह लोग धनतेरस , दिवाली और भैया दूज मनाने के लिए तैयार है। वहीं त्योहार को लेकर बाज़ारों में भी काफ़ी रौनक़ देखने को मिल रही है।
हिंदू शास्त्रों के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की विशेष महत्व माना जाता जाता है। हर साल जहां त्यौहार आते ही सोना चांदी की कीमत में वृद्धि देखी जाती रही है। वहीं इस साल त्योहारों के समय सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में 682 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 1,863 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद लोग सोना-चांदी ख़रीदने को लेकर खासे उत्साहित देखे जा रहे है। वहीं ग्राहकों की दिलचस्पी के बाद दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए हैं।
ग्राहकों की चेहरों पर लौटी चमक,सोना-चांदी सस्ता

