युवती के साथ रूह कांपने वाली वारदात, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक महिला को पांच लोगों ने कार से लेकर फरार हो गए, और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म कर उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाली और महिला हो अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी खबर दी। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया।  पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *