शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं 1946 स्कूलों में आउटसोर्स से 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति होगी जिसके शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है पीआरडी या उपनल के बजाए खुले बाजार व्यवस्था के आधार पर चयनित एजेंसी के ज़रिये कर्मचारियों को पद पर भर्ती किया जाएगा।
शासनादेश के मुताबिक़, एक हजार छात्र संख्या से अधिक 11 इंटर कालेजों में 33, पांच सौ से एक हजार छात्र संख्या वाले 62 इंटर कालेजों में 124, पांच सौ से कम छात्र संख्या वाले 1108 इंटर कालेजों में प्रत्येक में तैनाती होगी। 722 हाईस्कूलों में प्रत्येक में एक-एक एवं 43 उच्चीकृत स्कूलों में इतने ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो को रखा जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कुल 7881 पदों में से खाली 4331 मृत संवर्ग पदों में से 2364 पदों को आउटसोर्स के पदों में बदला गया है।विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कुल 7881 पदों में से खाली 4331 मृत संवर्ग पदों में से 2364 पदों को आउटसोर्स के पदों में बदल दिया जाएगा।

