सीएम धामी के चम्पावत दौरे का आज दूसरा दिन,रोज़गार मेले का किया उद्घाटन

टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे हुए हैं। और आज उनका यहां दूसरा दिन है। और आज टनकपुर पहुंचकर उन्होंने रोजगार मेले का शुभारंभ किया।अपने टनकपुर दौरे के दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया।इसके बाद उन्होंने यहां की मंडी समिति के धान क्रय केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। और यहां उन्होंने धान की नमी भी मापी। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बारिश के कारण धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने और प्रदेश के किसानों का प्राथमिक के साथ धान खरीदने की मांग की। जिसके बाद सीएम ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों के हित के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएगी और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल के एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसानों से हम समय-समय पर सुझाव मांगते रहते हैं और हमारे किसान भाइयों ने नमी का मानक 17 से 20 फीसदी करने की मांग की थी , और इस पर हमारी सरकार काम कर रही है । इससे पूर्व अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम ने चम्पावत ज़िले में कई जगह यहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी ।