अलीगढ़ : अलीगढ़ के ऊपर कोर्ट इलाके में कल रात एक 4 मंजिला मकान भरभराकर गिर गया ,जिसमें 4 लोग घायल हुए थे, जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल और मेडिकल में भर्ती कराया गया। और आज सुबह मलवे से एक शव भी बरामद किया गया जो इस मकान के मालिक का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी भी आज घटना स्थल पर जा सकते हैं। अलीगढ़ के कोतवाली थाना इलाके के सुनट मोहल्ला में शाकिर ताले वाले का 4 मंजिला मकान था, जिसके अंडर ग्राउंड में ताले की पैकिंग का काम होता था, ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक रेडिमेट की दुकान करता था। दूसरी मंजिल पर गोदाम था, तीसरी मंजिल पर कोई नहीं रहता था. शुक्रवार को रात 10 बजे के लगभग यह 4 मंजिला भवन भरभराकर अचानक गिर गया। हादसे में अब्दुल्ला, अख्तियार, नईम उल्ला, शाहिद घायल हो गए, जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल और मेडिकल में भर्ती कराया गया. मलवे को हटाकर मकान के मालिक की तलाश आज सुबह 4 बजे पूरी हुई, और उसका शव बरामद किया गया। इधर सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज अलीगढ के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ऊपर कोर्ट घटना स्थल पर भी जा सकते हैं
अलीगढ़ में गिरा 4 मंज़िला मकान,एक शव बरामद

