आज से देहरादून से दिल्ली के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

देहरादून : उत्तराखंड परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा आज से देहरादून और दिल्ली के बीच शुरू हो रही है । प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन रामदास आज इन इलेक्ट्रिक बसों को देहरादून आईएसबीटी से हरी झंडी दिखाएंगे । बता दें कि दिल्ली सरकार ने परिवहन मंत्रालय में पिछले दिनों एक पत्र भेजा था जिसमें लिखा था कि पुराने बीएस-4 वाहनों को दिल्ली में अब प्रवेश नहीं मिलेगा , एवं सरकारें अब इसके विकल्प के बारें में सोचें। ।
जिसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने बीएस-6 और इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों पर विचार किया और फिलहाल 4 इलेक्ट्रिक बसों को निगम के बेड़े में शामिल किया । यह बसें देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होंगी। परिवहन निगम के अनुसार , यह बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं। और यह चारों बसों में एसी है , जिससे कि यात्रियों को आसानी होगी , और यह भी बताया कि फिलहाल यह बसे देहरादून से दिल्ली के बीच ही चलेंगी। लेकिन प्रदेश सरकार भी प्रदुषण को कम करने के लिए इन जैसी और बसों को ज्यादा से ज्यादा रुट पर संचालित करने की योजना बना रही है।