रामनगर : उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट पार्क हर साल मानसून के चलते सैलानियों के लिए 30 जून को बंद कर दिया जाता है । बता दें कि यह पार्क नवंबर तक के लिए बंद रखा जाता है। और आज यानी 15 नवंबर से यह पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है। ससज सुबह 6 बजे से पर्यटक कॉर्बेट के बिजरानी गेट से जंगल सफ़ारी का मज़ा ले सकेंगे। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर प्रत्येक वर्ष मानसून की वजह से 30 जून से 15 नवंबर तक के लिए किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधि को बंद कर दिया जाता है। लेकिन ढेला, झिरना जोन को पूरे साल खोला जाता है। सिर्फ अत्यधिक बारिश होने पर ढेला, झिरना में सफारी नहीं होती है।
डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद आज सुबह 6 बजे से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने यह भी बताया कि बिजरानी जोन की ऑनलाइन बुकिंग 14 नवंबर तक फुल हो चुकी है।बिजरानी जोन खोलने से पहले जंगल की सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही पर्यटकों के नाईट स्टे की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है।

