सुल्तानपुर का नाम कुश भवनपुर होगा,सीएम योगी लगाएंगें फाइनल मोहर 

लखनऊ : यूपी में जैसे जिलों के नाम परिवर्तन का सिलसिला सा चल पड़ा है। विधानसभा चुनाव से पूर्व अब यूपी के सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर “कुश भवनपुर” करने की पुरजोर तैयारी कर चुकी है।  राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर आखिरी अमलीजामा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली बैठक करेगी। 
आपपको बतादें कि सुल्तानपुर के लोग इस बात का काफी समय से नाम बदलकर कुश भवनपुर होने का इंतज़ार कर रहे थे। लंभुआ (सुल्तानपुर) के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। इस बीच सुल्तानपुर के डीएम व अयोध्या के मंडलायुक्त ने गजेटियर में सुल्तानपुर के प्राचीन इतिहास की बात कहकर जिले का नाम कुश भवनपुर करने की सिफारिश शासन को भेज चुके हैं।सिर्फ सुल्तानपुर जिले का नाम ही नहीं बल्कि इसी कड़ी में अलीगढ़, फिरोजाबाद, देवबंद, गाजीपुर, मिर्जापुर, बस्ती का नाम भी बदलने की मांग शुरू हो चुकी हैं। इससे पहले भी भाजपा के कई नेता व भाजपा नेताओं के अध्यक्षता में जिला पंचायतों ने जिलों व शहरों के नाम बदलने की मांग की थी। जिसके चलते अब फिरोजाबाद जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने, अलीगढ़ जिला पंचायत अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ और मैनपुरी जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर मयन नगरी करने का प्रस्ताव पास कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *