शाहजहांपुर में गर्मी की वजह से गर्रा नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है । मृतकों में दो सगे और एक चचेरा भाई था। बच्चों की मौत से परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। कांट थाना क्षेत्र के गांव परसनिया के रहने वाले राकेश के बेटे शिवम (10) और हरेंद्र (आठ) अपने चचेरे भाई शिशुपाल (छह) के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे गर्रा नदी में नहाने गए थे कि तभी नदी में नहाते समय तीनों बच्चे डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तैराकों की मदद से करीब तीन घंटे बाद बमुश्किल बच्चों को बाहर निकाला जा सका।
एक ही परिवार के तीन बच्चे नदी में डूबे, मची चीख-पुकार

