अयोध्या : दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 5 बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री समारोह में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे। ऐसे में अयोध्यावासियों को पीएम मोदी योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। लगभग 6:30 बजे, प्रधान मंत्री सरयू नदी के नया घाट पर आरती देखेंगे, जिसके बाद प्रधान मंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जो कि एकविश्व रिकॉर्ड होगा। दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी लगाई जाएंगी. प्रधानमंत्री ग्रैंड म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।
छोटी दिवाली पर अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी,दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ

