गोल्ड और सिल्वर दोनों के दामों में आई उछाल

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी आई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी ऊपर 47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ है। अगर बात चांदी की कीमत की जाए तो, 0.35 फीसदी बढ़कर 62,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। पिछले कीमतों में सोना 0.15 उछला और चांदी में 0.9 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर से अब भी 8770 रुपये गिरा है। 
अगर बात वैश्विक स्तर पर बाजार की करें तो,आज हाजिर सोने का दाम 0.1 फीसदी बढ़ा और इसकी कीमत 1,793.68 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कीमती धातुओं में चांदी 23.54 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। वहीं प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 982.52 डॉलर पर पहुँच गया है। 
डेल्टा वैरिएंट के फैलने की खबर के बाद बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक अलर्ट हुए है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *