जम्मू के खिलानी टनल का काम शुरू,ब्लास्ट करके हुआ शुभारम्भ

जम्मू : डोडा-जम्मू हाईवे के सफर को डोडा और किश्तवाड़ जिले के लोगों के लिए आसान बनाने के लिए खिलानी में टनल बनेगी। इससे सुद्ध महादेव की राह भी आसान होगी। गुरुवार को पहला माइन ब्लास्ट कर इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 

खिलानी केंद्र की परियोजना का पहला टनल बनने की शुरुआत हो गई है। आज जिला मुख्यालय डोडा की परियोजना का पहला टनल बनाना शुरू हो गया। आपको बतादें कि ये टनल जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है। आज यहाँ डीसी विकास शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भूमि पूजन के बाद परियोजना का शुभारंभ किया। एनएचआईडीसीएल के डायरेक्टर ने प्रोजेक्ट के विषय में बताते हुए कहा कि 431.28 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस टनल की लंबाई 1.574 किलोमीटर है। अगले दो वर्षों में इस चैनल को पूरा काम हो जाएगा। यहाँ सुद्ध महादेव सड़क मार्ग को तैयार करने के लिए चार और टनल बनेंगें। परियोजना डोडा किश्तवाड़, छात्रू, सुद्ध महादेव के लोगों के लिए बहुत ही आसान हो जाएगी।इससे डोडा-जम्मू और श्रीनगर की दूरी कम हो जाएगी और लोग जल्दी ही अपने मंजिल तक पहुँच पाएगें उन्हें काफी आसानी होगी। यह प्रोजेक्ट एनएचआईडीसीएल के डोडा जनरल मैनेजर एसएस परिहार, सौरव देव और उनकी टीम की देखरेख में तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *