देहरादून : उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से जुडी बड़ी खबर आई है। मामला सामने आया है कि सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित हुईं हैं।नगर के वार्ड 11 बाईपास रोड निवासी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कैबिनेट मंत्री की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में चार माह पूर्व रची गई थी। हीरा सिंह गेहूं चोरी मामले में अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार बताया है। हल्द्वानी जेल में आरोपी की यूपी निवासी सतनाम से मुलाकात हुई। उसने सतनाम से कहा कि मंत्री की हत्या करनी है, चाहे जितने रुपये खर्च हो जाएं।
कैबिनेट मंत्री की हत्या का षड़यंत्र,हल्द्वानी जेल में रची गई साजिश

