अहमदाबाद : आज देश के पीएम मोदी गुजरात के दौरे के दूसरे दिन पर वहा है। उनका यह तीन दिवसीय गुजरात यात्रा का दौरा है। पीएम मोदी आज भरूच और जामनगर में 9 हजार 460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक़ ,पहले पीएम मोदी भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जम्बूसर में बल्क ड्रग पार्क और भरूच जिले के दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना की भी शुरुआत होगी। प्रधान मंत्री मोदी शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे – जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर।
आज इन परियोजनाओं की होगी शुरुआत –आज पीएम मोदी आधारशीला रखेंगे उनमें कलावड़/ जामनगर तालुका मोरबी-मालिया-जोडिया समूह की कलावद ग्रुप ऑगमेंटेशन जल आपूर्ति योजना, हापा मार्केट यार्ड रेलवे क्रॉसिंग, लालपुर बाईपास जंक्शन फ्लाईओवर ब्रिज, सीवर संग्रह पाइपलाइन, और पंपिंग स्टेशन का नवीनीकरण होगा।

