बाजार में भारी गिरावट,रूपया भी गिरा 

नई दिल्ली : आज सप्ताह के पहले दिन कारोबारी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सेंसेक्स लगभग 750 अंक तक टूट गया है। वहीं, निफ्टी भी 200 अंक टूटकर 17090 के स्तर पर चला गया है। वहीं रुपया भी सोमवार को और कमजोर होते हुए 82.64 रुपये के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर ही रहा। 

सेंसेक्स 57424 पर ओपन –
आज सुबह सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों के साथ गिरा और 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है। सेंसेक्स बेंचमार्क में 30 के 30 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *