गुरुग्राम : गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में आज, शुक्रवार को भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सपा संरक्षक को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं. यादव फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम उनका इलाज कर रही है. वहीं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है।
मेदांता अस्पताल ने अपने बुलेटिन में कहा कि, उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं. यादव फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम उनका इलाज कर रही है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संरक्षक बीते 22 अगस्त से अपने नियमित मेडिकल चेकअप और परीक्षाओं के लिए इलाज करा रहे हैं। दो अक्टूबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से बात की और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी अखिलेश को फोन किया और उनके पिता के बारे में जानकारी ली। वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत कई राजनेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
मुलायम सिंह यादव की हालत नाज़ुक,मेदांता अस्पताल में है भर्ती

