उत्तराखंड हिमाचल में आज भारी बारिश,यूपी, एमपी में भी भारी वर्षा की  आशंका 

सभी भारी बारिश से त्रस्त हैं। अधिकतर राज्यों में बारिश अब परेशानियों का सबब बनती नज़र आ रही है। मौसमी सिस्टमों की वजहों से शीतकालीन बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को भी उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट है तो यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। 


पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और आंध्र में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण वहां से लेकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड तक फैली द्रोणिका का देश के मौसम पर असर हो रहा है। मौसमी सिस्टमों की वजह से विभिन्न राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। यह अगले कुछ दिनों रहेगा। दिल्ली एनसीआर, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *