भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक,’कड़ाके की ठण्ड राहुल की टीशर्ट पर चर्चाए’ 

नई दिल्ली : राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा में कड़ाके की ठण्ड में भी हाफ टी शर्त में नज़र आ रहे हैं। उनकी ये कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। तमिलनाडु से यात्रा शुरू होने के दौरान की उनकी सफेद टी-शर्ट पर कई बार बाते हुईं और अब ये मुद्दा इसलिए भी चर्चा में हैं कई जहां सभी की हालत ठण्ड से बुरी है ऐसे में राहुल के हाफ टी-शर्ट में यात्रा में हैं। इसे लेकर भी भाजपा राहुल को घेर चुकी है। हालांकि, अब इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बयान सामने आया है,

दिल्ली में राहुल कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे तो,  एक पत्रकार ने उनसे टी-शर्ट को लेकर सवाल किया। रिपोर्टर ने उनसे पूछा- आज भी आप टी-शर्ट में। इस पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा- “टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे।”

यात्रा पर ब्रेक –
आपको बतादें कि भारत जोड़ो यात्रा अभी रुकी हुई है ये यात्रा फिलहाल नौ दिन के ब्रेक पर है। नौ दिन बाद यानी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। 3 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उन राज्यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरुआत हुई बल्कि पूरे आंदोलन को इन्हीं राज्यों से मॉनिटर भी किया गया। भारत जोड़ो यात्रा का आगामी चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *