चमकीली वस्तु दिखने पर घवराए लोग,जासूसी उड़न तस्तरी होने की संभावना 

बीती रात प्रदेश के नैनीताल आकाश में शाम पश्चिम दिशा में उड़नतश्तरी जैसा कुछ नज़र आया जिसनें लोगो का खूब ध्यानाकर्षित किया। इसे लेकर खूब चर्चाए भी हो रही है।  कुछ देर बाद यह वस्तु गायब हो गई। फुटबाल के आकार की यह वस्तु एक अनिश्चित मार्ग पर यात्रा कर रही थी। सूर्य की ही दिशा में होने के बावजूद यह काफी चमकदार थी। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गूगल सहित विभिन्न स्रोतों से जानकारी ली लेकिन किसी भी विज्ञान अध्ययन संस्थान की तरफ से कोई ऑब्जेक्ट आकाश में नहीं छोड़ने की बात समानें भी आई है। 

डॉ. ब्रजेश ने इस अचानक देखे गए वस्तु पर कहा कि विभिन्न विकल्पों और संभावनाओं पर गहन विचार के बाद उनका निश्चित मत है कि यह पहचान योग्य वस्तु नहीं थी जिसे यूएफओ की श्रेणी में रखा जा जाए। इसके किसी देश की ओर से जासूसी के लिए छोड़ा गया ऑब्जेक्ट होने की भी संभावना कही जा रही है। 

उन्होंने बताया कि यह वस्तु अक्तूबर 2013 में बेल्फास्ट और 19 अप्रैल 2015 और चार अप्रैल 2016 को टेक्सास में देखे गए यूएफओ जैसी नजर आ रही थी। डॉ. ब्रजेश के अनुसार ये खतरे का सबब भी है जिसकी व्यापक पड़ताल, गहन जांच व ट्रैकिंग जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *