एकता कपूर और शोभा कपूर की बढ़ी मुश्किलें,होगी गिरफ्तारी 

बॉलीवुड और टीवी धारावाहिक निर्माता एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर बड़ी मुश्किल में फस गयीं हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।  पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इस वेब सीरीज में सैनिक की पत्नी के कई आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे, जिसे लेकर पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। एकता पर आरोप लगा था कि उन्होंने वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इस मामले में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर कोर्ट में उपस्थित का नोटिस जारी हुआ है। इस मामले को भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने एक साल पहले दर्ज कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि उन्हें इस सीरीज में दिखाए गए सीन्स ने काफी आहात किया था। उनका कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तौर पर दर्शाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *