आरएमएस कंपनी ने ही विधानसभा भर्ती परीक्षा कराईं, 32 पदों के लिए थी भर्तियां 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में दागी आरएमएस कंपनी ने ही विधानसभा भर्ती परीक्षा कंडक्ट की थी 32 पदों के लिए इसी साल मार्च में लिखित परीक्षा आयोजित हुईं और  की गई थी। जबकि आरक्षण संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित की थी। वर्ष 2021 में विधानसभा में 32 पदों की भर्ती के लिए आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का चयन किया गया, लेकिन चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई। भर्ती परीक्षा का जिम्मा आरएमएस कंपनी को सौंपा। एक अक्टूबर 2021 को 32 पदों के लिए आवेदन मांगे गए।

इसके अलावा आगामी 30 अक्तूबर आवेदन की अंतिम तिथि तय थी जिसमें से एडशिनल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिव्यू आफिसर, एडमिनिस्ट्रेटर, अकाउंटेंट पद के लिए सैकड़ों युवाओं ने आवेदन किया। 20 मार्च 2022 को  इन पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। इसी बीच भर्ती में आरक्षण रोस्टर निर्धारित न करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश दिए, जिससे इन पदों का परिणाम घोषित  नहीं हो सका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *