पीएम सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बद्रीविशाल के लिए दर्शन,जानिए पंजीकरण प्रक्रिया !

आज बुधवार को पीएम मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की  निरीक्षण किया। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार तक धाम में 13,05636 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। 
इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत कर उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगलेश घिल्ड़ियाल भी मौजूद रहे। 

पंजीकरण करने के लिए प्रक्रिया –वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *