मां पूर्णागिरि के दर्शन आज से फिर शुरू

चम्पावत : उत्तराखंड की मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु आगामी नवरात्र पर्व पर फिर से यात्रा के लिए आवाजाही कर सकते हैं। आने वाले चार दिन बाद फिर से यात्रा शुरू होगी जो की बारिश के कारण बंद रही। बारिश के चलते 15 सितंबर से धाम की यात्रा रोकी गई थी। सोमवार को प्रशासन ने यात्रा पर लगाया प्रतिबंध वापस ले लिया। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि बारिश के मद्देनजर मां पूर्णागिरि के दर्शनों पर 15 सितंबर को लगाई रोक हटा दी गई है। अब श्रद्धालु आज से पहले की तरह देवी दर्शन कर सकेंगे। अलबत्ता अभी शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक दर्शनों पर लगी रोक बनी रहेगी। बरसात के बावजूद उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों से पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए यात्रियों की आवाजाही जारी होती है।

आस्था के दरबार मां पूर्णागिरि धाम की पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर यहां टूटी लाइनों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *